खरगोन जिले में रफ्तार के कहर ने एक बार फिर एक परिवार को उजाड़ दिया। गोगावां थाना क्षेत्र के ग्राम बिटनेरा के पास संतोषी माता मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार (MP28CA-7343) ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सीधे खाई में जा गिरी।