भरगामा: कुशेश्वर नाथ शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना, उमड़ी आस्था की भीड़
भरगामा प्रखंड के महथावा साह टोला स्थित कुशेश्वर नाथ शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना के साथ ही क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। जैसे ही विधि-विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई, मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भर गया।