पवई: कलेक्टर पन्ना ने आपदा प्रबंधन के मद्देनज़र जारी किए निर्देश: जनसंपर्क कार्यालय, पन्ना
Pawai, Panna | Jul 8, 2025 मंगलवार रात 8:00 बजे जानकारी साझा कर बताया कि कलेक्टर सुरेश कुमार ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आगामी 10 दिवस में पन्ना जिले में अत्यधिक वर्षा की संभावना के मद्देनजर एवं आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को निरंतर वर्षा की स्थिति में आपदा प्रबंधन, राहत व बचाव संबंधी कार्यों के लिए सदैव तत्पर एवं उपलब्ध रहने के निर्देश दिए हैं।