सिवनी में पुष्य नक्षत्र के अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार माथुर के मार्गदर्शन में आयुष विंग सिवनी में निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। बुधवार को कार्यक्रम में डॉ. निधि खेमुका द्वारा कुल 186 बच्चों को स्वर्णप्राशन औषधि पिलाई गई, जबकि शिविर में सुनील एडे, सीमा धुर्वे, प्रीति अगासे सहित समस्त स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।