भरतपुर: पूर्व राज्य मंत्री और भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग भरतपुर के दौरे पर रहेंगे
पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग जी सोमवार 21 अप्रैल को भरतपुर दौरे पर रहेंगे । वे सोमवार को दोपहर 12 बजे भरतपुर पहुंचकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे । बाद में इसी दिन शाम 4 बजे आरबीएम अस्पताल में आयोजित मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में भाग लेंगे । डॉ. गर्ग रात्रि विश्राम भरतपुर आवास पर करेंगे ।