भरतपुर: भरतपुर में लक्षण मंदिर चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद ने ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया
भरतपुर में विश्व हिंदू परिषद ने बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को लक्ष्मण मंदिर चौराहा पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विष्णु सैनी के नेतृत्व में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। अंत में बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम और विहिप नगर मंत्री लखन शर्मा के नेतृत्व में ममता बनर्जी का पुतला फूंका।