चास: चास नगर निगम की टीम ने महावीर चौक सहित कई जगहों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान
Chas, Bokaro | Nov 29, 2025 नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के आदेशानुसार . संजीव कुमार, प्रशासक - सह - अपर नगर आयुक्त के निर्देशन में चास नगर निगम एनफोर्समेंट टीम ने नगर निगम क्षेत्र में सिंगल युज प्लास्टिक के रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया l अभियान के क्रम में दर्जनों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया l