हनुमानगढ़ जंक्शन की कैनाल कालोनी स्थित राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में जहरीला सांप निकलने से खलबली मच गई। गनीमत रही की जहरीले सांप को देखते ही अस्पताल का स्टाफ भवन से बाहर निकल आया, इसके थोड़ी देर बाद में वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने जहरीले सांप को पड़कर रेस्क्यू किया।