घोड़ाडोंगरी: हनुमान चालीसा पाठ के समापन पर निकली श्रीराम व शिव दरबार की भव्य झांकी, श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा
रविवार दोपहर 12 बजे सारणी शहर में 11 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ के समापन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर श्री राम दरबार एवं शिव दरबार की भव्य झांकी निकाली गई, जो सीएचपी गेट से प्रारंभ होकर मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने झांकी का जोरदार स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।