एडवोकेट राम कृत के नेतृत्व में चकिया तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने यूजीसी के समर्थन में बुधवार दोपहर 01 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने एकजुट होकर यूजीसी के पक्ष में नारेबाजी की तथा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम चकिया को सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि UGC से जुड़ी नीतियां उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और सुधार के लिए आवश्यक हैं।