औरैया: ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन में औरैया के सीएफओ ने जीते दो पदक, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने दी बधाई
औरैया। जिले का मान बढ़ाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने लखनऊ में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैटमिंटन क्लस्टर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने दो अलग-अलग वर्गों में दो कांस्य पदक जीतकर पुलिस विभाग और जिले को गौरवान्वित किया है। पुलिस की ओर से 13 मई तक लखनऊ में द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैटमिंटन क्लस्टर 2025-26 का आयोजन किया गया था।