सरदारशहर: सरदारशहर में सरदारशहर-तारानगर रोड पर सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
सरदारशहर के तारानगर रोड से एक बेहद ही हृदयविदारक घटना की खबर है, जहां मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। जिसमे जानकारी के मुताबिक भोलूसर निवासी पवन कुमार पुत्र रामनिवास जाट मंगलवार सुबह करीब 09 बजे अपनी बाइक से सरदारशहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान तारानगर रोड पर पीछे से आ रही एक रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से टक्कर मारदी।