डलमऊ: मियांटोला में कल्लू अहमद की अगुवाई में निकाला गया ताजिया का जुलूस
कल्लू अहमद की अगुवाई में मोहर्रम में ताजिया का जुलूस मियांटोला से निकाला गया। जुलूस निकालने से पहले लंगर बाटा गया। जुलूस मियाटोला होते हुए शेखवाड़ा इमामबाड़ा पहुंचा। जुलूस के दौरान मौजूद लोगों ने मर्सिया की धुन पर सीनाजनी मातम किया। इस मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा।