पेटलावद: पेटलावद में सेवा भारती की बैठक संपन्न, बिरसा मुंडा जयंती मनाने पर हुई चर्चा
पेटलावद में सेवा भारती की थांदला और पेटलावद इकाई की बैठक शनिवार शाम 5 बजे संपन्न हुई। इस बैठक में जनजाति विकास मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री रूपसिंह नागर उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनजाति परंपराओं पर चर्चा करना और 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती धूमधाम से मनाने का आह्वान करना था।