औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के पुरवा भवानी गांव निवासी आगरा में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की हुई मौत, दी गई अंतिम विदाई
दिबियापुर आगरा की शाहगंज पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल साहिब सिंह (55) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव पुरवा भवानी में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मूल रूप से दिबियापुर क्षेत्र के निवासी साहिब सिंह आगरा में नैनात थे।