प्रशासन ने शुक्रवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि जिले को आई.पी.एल. कंपनी की यूरिया की रैक प्राप्त हो गई है , कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर डबल लॉक केंद्र मुंगावली में 50 मेट्रिक टन यूरिया उपल्बध कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि आवश्यकतानुसार वितरण लगातार जारी रहेगा। उद्देश्य है कि बुवाई के समय पर किसी किसान को उर्वरक की कमी न हो ।