गिरिडीह: गावां थाना क्षेत्र के शेरूवा निवासी महिला की सड़क हादसे में मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
गावां थाना क्षेत्र के शेरूवा निवासी शकुंतली देवी की मौत सड़क हादसे में हो गई। शनिवार को 1 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। पुना यादव की पत्नी शकुंतली देवी शुक्रवार को बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रही थी। तभी सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से इसे ठोकर लग गई।