आंवला: भीषण गर्मी में पानी की समस्या को लेकर आंवला के अधिवक्ताओं ने एसडीएम से की शिकायत
Aonla, Bareilly | May 25, 2024 आंवला तहसील पर विधि व्यवसाय करने वाले अधिवक्ताओं ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया भूलेख कार्यालय के सामने तहसील परिसर में एक सरकारी नल लगा हुआ है जिसका पानी खराब है तथा सरकारी नल के पास ही नगर पालिका की एक टंकी लगी हुई है। जिसका कुछ समय पहले कनेक्शन काट दिया गया है। जिससे भीषण गर्मी में आम जनता पानी पीने के लिए परेशान होती है।