भगवानपुर/खरगोन। खरगोन जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित पीपलझोपा गांव में मानसून ने जोरदार दस्तक देते ही जनजीवन को प्रभावित कर दिया। पहली ही झमाझम बारिश से गांव की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। संयोग से गांव में साप्ताहिक हाट बाजार लगा था, जो देखते ही देखते पानी से भर गया।