सुसनेर: नवीन बस स्टैंड से तालाब तक जलकुंभी का साम्राज्य, कंठाल नदी के अस्तित्व पर संकट
सुसनेर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली कंठाल नदी आज खुद अपनी पहचान खोने की कगार पर है। नवीन बस स्टैंड के तालाब से लेकर ग्राम सादलपुर तक, करीब 1 किमी के दायरे में जलकुंभी का साम्राज्य फैल चुका है। रविवार शाम 6 बजे सादरपुर तक इसकी भयावह स्थिति देखने को मिली। हरा दिखने वाला यह नजारा असल में नदी के लिए धीमा जहर है। जलकुंभी के कारण नदी का पानी न केवल प्रदूषित हो रहा