खगौल: बिहार रेजीमेंट केंद्र दानापुर में 120 इन्फेंट्री बटालियन ने मनाया 77वां स्थापना दिवस, शहीदों को किया नमन
बिहार रेजीमेंट केंद्र दानापुर में शनिवार को सुबह 11 बजे 120 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) का 77वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश की सेवा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वीर स्मृति स्थल पर आयोजित समारोह में बिहार रेजीमेंट केंद्र के समादेष्टा ब्रिगेडियर राकेश कुमार बोरा ने कर्नल ऑफ बिहार रेजीमेंट की ओर से शहीद सैनिकों को नमन किया। 120