सिकंदरा: बहवलपुर मोड़ पर बड़ा हादसा: चलते ऑटो का अगला पहिया निकलने से वाहन खाई में लटका, दो सवारियां घायल, एक रेफर
मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहवलपुर मोड़ पर झींझक-सिकंदरा मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। सिकंदरा से झींझक की ओर सवारियां लेकर जा रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि चलते समय ऑटो का अगला पहिया निकल गया, जिससे वाहन सड़क किनारे खाई में जाकर लटक गया।हादसे में ऑटो में सवार मंगलपुर निवासी आभा चौबे और भंदेमऊ निवासी रामनाथ घायल