रावतसर पुलिस ने अवैध एचडी ड्रग्स सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है पुलिस से सोमवार को मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने धन्नासर चौकी के सामने अवैध 1 ग्राम 40 मिलीग्राम एचडी ड्रग्स सहित स्कार्पियो सवार तीन युवकों सुशील डारा उर्फ शीलू निवासी चक 15 -16 KWD रावतसर पंकज बिश्नोई निवासी शरेका टिब्बी व करणी शर्मा निवासी हनुमानगढ़ टाउन को गिरफ्तार किया है।