सुसनेर: सुवास गांव में चलती बस से कूदी दतियाखेड़ी की बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सुवास गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है, शनिवार दोपहर डेढ़ बजे चलती रोडवेज बस से कूदने पर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बस के पिछले पहिए के नीचे आने से महिला का चेहरा बुरी तरह कुचल गया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मांगी बाई पत्नी भंवरलाल गुर्जर उम्र 65 वर्ष निवासी दतियाखेड़ी के रुप में हुई है। महिला बकानी क्षेत्र से अपने ससुराल जा रही थी।