जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रांगण में शनिवार 4:00 बजे स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला, सदस्य अमर सिंह तथा झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता नीता कृष्णा उपस्थित रहीं। उन्होंने आगामी 12 मार्च 2026 को होने वाले स्टेट बार काउंसिल चुनाव की विस्तृत जानकारी दी।