सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हाईवे पर पांचवी बटालियन के गेट के पास कार चालक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया, जिसके बाद दो लोग घायल हो गए, तभी घायलों को पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया गया है। वही कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।