धमतरी के साल्हेवार पारा में गौमांस मिलने की आशंका के बाद हिंदू संगठनों ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। 86 किलो मांस जब्त कर जांच के लिए हैदराबाद भेजा गया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी गिरफ्तार और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। महापौर ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।