राजातालाब: मटुका में बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
बोलेरो और बाइक में आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के मटुका पुल के पास रविवार की देर शाम लगभग 8:30 बजे बोलेरो और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो सेवापुरी की ओर से जंसा की तरफ जा रही थी।