चौथम: बोरा कोठी में सर्पदंश से एक छात्रा की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
चौथम थाना क्षेत्र के बोरा कोठी मुसहरी में सर्पदंश से एक 12 वर्षीय महादलित छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान बोराकोठी मुसहरी निवासी चंदन सदा की 12 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी के रूप में हुई है। वह चौथी क्लास की छात्रा बताई जा रही है। बताया जाता है कि बुधवार गुरुवार की रात्रि में करीब एक बजे उसे सर्प ने डंस लिया। उसके बाद लड़की अपनी परिजनों से बताई कि उसका