बलौदा: बलौदा के हरदीबाजार रोड में कोयला से भरा ट्रेलर पलटा, ट्रेलर में दबने से बाइक सवार भाई-बहन की हुई मौत
जांजगीर-चाम्पा के बलौदा के हरदीबाजार रोड में कोयला से भरा ट्रेलर पलट गया था और बाइक सवार भाई-बहन दब गए थे. हादसे के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया था. इधर, पुलिस ने वाहन क्रमांक सीजी 12 बी जे 7012 के चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.