सामाजिक सहभागिता और प्रशासनिक समन्वय से संचालित “आइये खुशियाँ बाँटें” अभियान के तहत सोमवार को कार्यक्रम मेराल प्रखण्ड के टिसरटेटुक गाँव में भुईया टोली में आयोजित किया गया। यहाँ निवास कर रहे प्रवासी मजदूर परिवारों के बीच पहुँचकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक गर्म वस्त्र उपलब्ध कराए गए। कठिन परिस्थितियों में रह रहे इन परिवारों के