टिकारी: किसानों को धान के खेती करने के लिए लोदीपुर नहर में आया पानी, आद्रा नक्षत्र के साथ शुरू होगा धन रोपण का कार्य
Tikari, Gaya | Jun 11, 2026 टिकारी अनुमंडल अंतर्गत दर्जनों गांव में सिंचाई स्त्रोत के रूप में आवश्यक लोदीपुर नहर में पानी आने से किसानों में खुशी का माहौल है। स्थानीय किसान जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एक ओर धान का बिचड़ा तैयार हो रहा है। जिसके साथ आगामी 22 जून को आद्रा नक्षत्र का आगमन होते ही धान का रोपन कार्य शुरु होगा।