बबेरू: देवरथा मोड़ के पास फसल काटने जा रहे किसान को अज्ञात लोडर ने मारी टक्कर, मौके पर किसान की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Baberu, Banda | Apr 9, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आहार गांव निवासी रामदास यादव पुत्र चुनकाई यादव 60 वर्ष व उनकी पत्नी चुनकी देवी दोनों पैदल अपने गांव से खेतों पर फसल काटने के लिए जा रहे थे। तभी देवरथा मोड़ के पास आज गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे अज्ञात लोडर ने जोरदार टक्कर मार दिया,जिससे किसान की मौके पर मौत हो गई,घटना से परिवार मे कोहराम मचा गया,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।