फुलवरिया: विद्यालय परिसर में शराब की बोतलें मिलने से बढ़ी चिंता,श्री राधा रमण संस्कृत उच्च विद्यालय बना असामाजिक तत्वों का अड्डा
फुलवरिया प्रखंड के कोयलादेवा मठ स्थित श्री राधा रमण संस्कृत उच्च विद्यालय इन दिनों असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। विद्यालय परिसर में प्रतिदिन शराब की खाली बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलने से शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि रात के समय कुछ असामाजिक तत्व परिसर में प्रवेश कर शराब पीते हैं।