सीतापुर: कमलापुर में तेज रफ़्तार ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस को दी गई सूचना
जनपद के कमलापुर में तेज रफ्तार ऑटो ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने इलाज किया एक व्यक्ति की हालत को देखते हुए सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।