बैतूल नगर: ग्राम कान्हा बघोली में 20 फीट ऊंचे पेड़ से गिरा बुजुर्ग, पैर टूटा और सिर में आई गंभीर चोट
बैतूल:- बैतूल जिले के ग्राम कान्हा बघोली में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पेड़ की डाल काटते समय एक बुजुर्ग अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे में बुजुर्ग के पैर में फ्रैक्चर हो गया, वहीं सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल को पहकले प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है।रविवार सुबह करीब 7 बजे की घटना