कोडरमा: झुमरी तिलैया बाईपास पर सड़क हादसा, कार और स्कूटी की टक्कर में दो युवक घायल
बाईपास रोड में बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। शिव गुरु हॉस्पिटल के सामने कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अड्डी बंगला निवासी अमित और आयुष के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, तभी कार और स्कूटी की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।