उरई: ट्रेन की चपेट में आ जाने से जालौन कोतवाली क्षेत्र निवासी लड़के की हुई मौत, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Mar 12, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया, कि मृतक उरई शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था, और झांसी कानपुर रेलवे लाइन पर शौच क्रिया करने के लिए गया तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।