सदर: प्रयागराज में हीटवेव का कहर, पारा 44 पार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा; बारिश की जताई जा रही है आंशका
Sadar, Allahabad | Jun 9, 2026
प्रयागराज में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा। सुबह से ही तेज और चिलचिलाती धूप निकलने के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बारिश और आंधी की संभावनाओं के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली और गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए।तेज गर्म हवाओं और लगातार बढ़ती धूप के कारण दोपहर होते-होते शहर की सड़कों पर आवाजाही कम हो गयी।