बरौनी: बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम का अखाड़ा शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया
शुक्रवार को मरकज़ी मुहर्रम कमिटी फूलवड़िया बाज़ार बरौनी के ख़लीफा मो. मन्नान के नेतृत्व में सुबह करीब 9 बजे फूलवड़िया बाज़ार से अखाड़ा शुरू हुआ। यह रहीम अली टोला, बीच मोहल्ला, दरगाह मोहल्ला, फूलवड़िया गंज, पोखर मोहल्ला, ऊँचा टोला, वाटिका चौक, राजेंद्र रोड, मिर्चीया चौक और सब्ज़ी मंडी शोकहारा के रास्ते होते हुए दोपहर करीब 12 बजे फूलवड़िया बाज़ार में समाप्त हुआ