कुडू: पुश्तैनी जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पीड़ित पहुंचा उपायुक्त कार्यालय,सभी दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच की मांग।
Kuru, Lohardaga | Jun 17, 2026 लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत छोटकी चापी गांव निवासी मुद्दीन अंसारी ने बुधवार सुबह लगभग 10:30 बजे उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपनी पुश्तैनी जमीन से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित रूप से जाली दस्तावेज तैयार कर उनकी पुश्तैनी जमीन पर अधिकार स्थापित करने का प्रयास किया गया है।