गिरिडीह: जेल में बंद नौ कैदियों की तबीयत अचानक हुई खराब,जेल प्रशासन ने सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल
अलग-अलग मामलों में जेल में बंद नौ कैदियों की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद मंगलवार को 12 बजे जेल प्रशासन ने सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार शुरू किया गया।