अनूपपुर: छील्पा के पास पिकअप की टक्कर से 26 वर्षीय युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अनूपपुर। छील्पा के पास शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे एक पिकअप वाहन ने 26 वर्षीय सुख बहोर को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।