तिलौथू: तुतला भवानी वाटरफॉल देखने पहुंची 6 सदस्यीय विदेशी सैलानियों की टीम, कहा- WOW ये अद्भुत है
तिलौथू प्रखंड का तुतला भवानी वॉटरफॉल सैलानियों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है ऐसे मे आज शाम 4 बजे के आस पास बिदेशी पर्यटको की 6 सदस्यीय टीम इस चर्चित वॉटरफॉल को देखने पहुची।बता दे कि इस दौरान वन विभाग की टीम भी मुस्तैद दिखी तथा टीम को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा।