माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पूर्णिया के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारंटी राजीव साह, पिता स्वर्गीय छोटेलाल साह, निवासी तेतरी, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।