मालपुरा से जयपुर जाते समय कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मौखमपुरा गांव में आमजन के साथ चाय पर की चर्चा कन्हैयालाल चौधरी ने बताया कि आज मालपुरा से जयपुर प्रस्थान के दौरान मौखमपुरा गांव में आमजन के साथ चाय पर आत्मीय चर्चा का अवसर मिला। लोगों की बातें सुनीं, उनकी समस्याओं को समझा और यथासंभव समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साधारण सी चाय के इस विशेष पल ने न केवल ज़मीन से जुड़ाव को और प्रगाढ़ किया, बल्कि जनसामान्य के विश्वास और स्नेह ने नई ऊर्जा भी दी।