करायपरसुराय: लोहंडा के पास ऑटो पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल, एक की हालत गंभीर
मंगलवार को हिलसा-दनियावां पथ पर लोहंडा के पास यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कामता पंचायत के पूर्व मुखिया पवन कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अन