राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी 16 एवं 17 वर्ष की दो किशोरियों घर से बिना बताए कहीं लापता हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी दर्ज करते हुए पुलिस में उनकी तलाश शुरू की जहां रविवार शाम 6:00बजे उन्हें दस्तयाब करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस दौरान उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।