दलौदा: सेमलिया हीरा विद्यालय में निःशुल्क साइकिल वितरण, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
सेमलिया हीरा के शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 25 जून को दोपहर 2 बजे निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनपद सदस्य प्रतिनिधि सत्यनारायण कुमावत के मुख्य आतिथ्य में पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिलें दी गईं,अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया,