हरदा: आरक्षक ने यात्री का खोया मोबाइल लौटाकर दिखाई ईमानदारी, गोवा एक्सप्रेस से कर रहे थे यात्रा
Harda, Harda | May 23, 2026 यात्री का खोया मोबाइल लौटाकर आरक्षक ने दिखाई ईमानदारी खंडवा से इटारसी की यात्रा गोवा एक्सप्रेस से कर रहे यात्री यश पिता विशाल विलियम हरदा रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल कहीं गिर गया। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक जितेंद्र कुचबंदिया को रेलवे स्टेशन पर मोबाइल मिला।